रांची, अगस्त 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। छठे सीआईएससीई रिजनल एथलेटिक मीट का शुभारंभ मंगलवार को खेलगांव में हुआ। इसमें बिहार व झारखंड रिजन के लगभग 900 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देकर खेल की शुरुआत की गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन कई वर्गों में इवेंट हुए। अंडर 19 बालिका वर्ग में 1500 मीटर के इवेंट में रांची जोन की सिमरन दीपा एक्का ने स्वर्ण पदक जीता। रांची जोन की मानसी प्रिया को रजत और भागलपुर जोन की अंकु सिंह को कांस्य पदक मिला। अंडर 17 वर्ग के इस स्पर्द्धा में रांची जोन की अदिति किरो, देवघर की विद्या और जमशेदपुर की स्नेहा गर्ग क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में धनबाद के साश्वत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.