पटना, नवम्बर 24 -- काउंसिल फार द इंडियन स्कूल ऑफ सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने पासिंग प्रमाण पत्र में बदलाव की घोषणा की है। इस बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पासिंग प्रमाण पत्र में ही उनका अंक अंकित करने का बदलाव किया गया है। इससे पहले विद्यार्थियों को अंक पत्र और मार्कशीट अलग- अलग मिलता था। लेकिन 2026 की बोर्ड परीक्षा से इस बदलाव को लागू किया जाएगा। 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पासिंग प्रमाण पत्र में ही सभी विषयों में प्राप्त अंक भी अंकित रहेंगे। बोर्ड के सचिव डॉ. जोसेफ इमानुअल ने बताया कि इससे विद्यार्थियों के एक ही दस्तावेज में सारी जानकारियां होंगी। सीआईएससीई यह व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला बोर्ड होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.