नई दिल्ली, जनवरी 19 -- देश की तटीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तटीय सुरक्षा जागरूकता के लिए 6,500 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। सीआईएसएफ 28 जनवरी 2026 को 'वंदे मातरम् कोस्टल साइक्लोथॉन-2026' का शुभारंभ करेगा। इस राष्ट्रीय अभियान को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। सीआईएसएफ महानिदेशक (डीजी) प्रवीर रंजन ने यहां पत्रकारों से कहा कि साइकिल रैली के दूसरे संस्करण का उद्देश्य तटीय आबादी को राष्ट्रीय उद्देश्यों से जोड़ना है। बल इन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को तटीय सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करेगा। यह 25 दिनों तक चलने वाला 6,553 किलोमीटर लंबा साइकिल अभियान भारत की पूरी मुख्य भूमि तटर...