महाराजगंज, जुलाई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा की पूर्व छात्रा सपना गुप्ता का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हुआ है। चयन के बाद लौटी छात्रा को विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत गुप्ता व प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय की शिक्षिका सावित्री शुक्ला ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। बेटिया किसी मामलों में बेटों से कम नहीं है। इस मौके पर नवीन मिश्रा, विजय पटेल, वीरेंद्र चौधरी, रामकृपाल चौधरी, हरिद्वार विश्वकर्मा, पिंटू मिश्रा, अवधेश प्रजापति आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.