भागलपुर, फरवरी 24 -- केएचएसटीपीपी कहलगांव की सीआईएसएफ फायर विंग टीम ने लालमटिया क्षेत्र के तेलगामा रेलवे ब्रिज पर हुए गंभीर हादसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल बचाव अभियान चलाया। सोमवार को एनएच 133 स्थित ब्रिज पर एक हाईवा वाहन लगभग 30 मीटर ऊंचाई से नीचे खाली रेलवे लोको वैगन पर गिरकर पलट गया। दुर्घटना में चालक लालू रविदास घायल हो गए, जबकि खलासी धीरज कुमार (23) वाहन के भीतर फंस गया। सूचना मिलते ही एएसआई फायर एस. बनर्जी के नेतृत्व में पहुंची सीआईएसएफ टीम ने करीब 50 मिनट के प्रयास के बाद विशेष उपकरणों की मदद से खलासी को सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सा दल को सौंप दिया। रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर संगीत सी.वी., इंस्पेक्टर फायर एस.के. ओझा, एनटीपीसी के एजीएम एमजीआर प्रदीप रॉय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...