हरिद्वार, फरवरी 6 -- भेल स्थित सीआईएसएफ परिसर में कॉपर वायर चोरी करते हुए आरोपी को जवानों ने पकड़ लिया। आरोपी से करीब दो लाख रुपये मूल्य के कॉपर वायर के 14 रोल बरामद किए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीआईएसएफ निरीक्षक दयाल सिंह, एसआई सचिन कुमार और कांस्टेबल पीके अग्निहोत्री गुरुवार देर रात गश्त पर थे। तभी सीआईएसएफ कैंपस के टावर-4 के पास संदिग्ध कॉपर वायर चोरी करता दिखाई दिया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को रानीपुर कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। भेल के वरिष्ठ अभियंता (मानव संसाधन) मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पुत्र विपिन निवासी फरीदपुर मान बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सलेमपुर महदूद रानीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.