भागलपुर, जुलाई 13 -- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 30 जून से छह जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस और फायर खेलों 2025 में कुल 64 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। विश्व पुलिस और फायर खेल एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है। जहां दुनियाभर के पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस वर्ष, 70 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक एथलीटों ने इन खेलों में भाग लिया। सीआईएसएफ टीम ने छह स्पर्धाओं में भाग लिया और असाधारण प्रदर्शन किया। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और शानदार खेल भावना, शक्ति और टीम वर्क दिखाया। उनकी सफलता ने भारत को 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने में मदद की। बिहार के एथलीट की उपलब्धियां में पूर्वी चंपारण जिले की विजया कुमारी ने 100 मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.