प्रयागराज, फरवरी 9 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पूर्वी जोन मुख्यालय में सोमवार को डीआईजी मनीष सिंह ने पदभार ग्रहण किया। मनीष सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर डीआईजी के पद पर पदोन्नति मिली है। मूलरूप से लखनऊ निवासी मनीष सिंह वर्ष 2004 बैच के यूपीएससी अधिकारी हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान सीआईएसएफ में देश के विभिन्न राज्यों व अतिसंवेदनशील व आतंक प्रभावित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और रक्षा इकाइयों के अतिसंवेदनशील स्थानों पर सेवाएं दी हैं। वर्ष 2016 में कोलकाता के जीआरएसईएल में सीआईएसएफ इकाई की स्थापना भी की थी। वह सीआईएसएफ के प्रमाणित सुरक्षा सलाहकार भी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर, ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड और लॉ मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.