बागपत, जनवरी 21 -- दाहा। तमेलागढ़ी गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह का बेटा गौरव छिल्लर सीआईएसएफ में हैड कांस्टेबल पद पर गुजरात मे तैनात है। सीआईएसएफ के द्वारा हैदराबाद में 18 से 19 जनवरी तक आल इंडिया आम्र्स रेसलिंग चैंपियनशिप चली। जिसमें रेसलर गौरव छिल्लर ने महाराष्ट्र के रेसलर सत्यवान को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में ग्रामीणों ने खुशी जताई। गांव लौटने पर जवान गौरव छिल्लर का स्वागत किया जाएगा। पदक जीतने पर देवेंद्र सिंह, अनिल, आनंद छिल्लर, संजीव, लोकेंद्र, रविंद्र, सुरेश, वेदपाल आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.