नोएडा, जनवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को किराये पर आवास उपलब्ध कराने के लिए 467 फ्लैट दे दिए गए हैं। इसकी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में एमआईजी और एलआईजी कैटेगरी के फ्लैट हैं। सीआईएसएफ के जवानों को ये फ्लैट उपलब्ध कराने की योजना है। चिह्नित किए गए फ्लैटों की मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। जवानों को अस्थायी रूप आवास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्राधिकरण निर्धारित एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) वसूलेगा। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने के पहले चरण में सीआईएसएफ के कुल 1,047 जवानों को तैनात किया जाएगा। इनमें से 447 जवानों के साथ उनका परिवार भी र...