लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थित केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) के संस्थापक डा. केएल चड्ढ़ा का रविवार को दिल्ली में निधन को गया। वे 88 वर्ष के थे और देश में उन्हें बागवानी के अग्रदूत कहा जाता था। डॉ. चड्ढा ने ही लखनऊ में केंद्रीय आम अनुसंधान स्टेशन वर्तमान में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) की स्थापना की थी। देश में फल उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव लाने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है। पद्मश्री डॉ. कृष्ण लाल चड्ढा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए, उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें बोरलॉग पुरस्कार (1984), ओमप्रकाश भसीन पुरस्कार (1992) और नेशनल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड (2008) शामिल हैं। भारत में बागवानी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.