रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। ईसीएल-संकटोरिया और एमसीएल-संबलपुर ने अपने-अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दिन के पहले मुकाबले में ईसीएल-संकटोरिया ने मेजबान सीसीएल-रांची को सीधे सेटों में 25-17, 25-23, 25-14 से शिकस्त दी। वहीं, एमसीएल-संबलपुर और एससीसीएल-कोठागुडेम के बीच हुए मैच में संबलपुर की टीम हावी रही और उसने 25-17, 25-17, 25-08 के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। एक अन्य मैच में एनसीएल-सिंगरौली ने सीएमपीडीआई-रांची को 25-17, 25-14, 25-23 से पराजित किया, जबकि डब्ल्यूसीएल-नागपुर ने एसईसीएल-बिलासपुर को 25-20, 25-16, 26-24 से मात दी। रोमांचक संघर्ष में जीता कोठागुडेम सबसे कड़ा मुकाबला सीसीएल-रांची ...