मथुरा, जनवरी 29 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम तथा गिरिनंद एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के मध्य गुरुवार को बकरी विकास एवं वैल्यू चेन डेवलपमेंट के क्षेत्र में सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू आईसीएआर-सीआईआरजी परिसर, मखदूम में संपन्न हुआ। समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य बकरी पालकों का एक सशक्त किसान नेटवर्क विकसित करना है, जिसके अंतर्गत लगभग 2500 किसानों की क्षमता वृद्धि बकरी उत्पादन के विभिन्न पहलुओं-जैसे प्रजनन, पोषण, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं आधुनिक पालन तकनीकों में की जाएगी। इसके साथ ही उन्नत नस्लीय प्रजनन पशुओं की आपूर्ति श्रृंखला, जीवित बकरियों तथा बकरी आधारित प्रसंस्कृत उत्पादों के विपणन हेतु संगठित मार्केटिंग एवं वैल्यू चेन विकास, तथा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग मॉडल के माध्यम से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.