रांची, सितम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने एमफिल (क्लीनिकल साइकोलॉजी व पीएसडब्ल्यू) और एमडी साइकियाट्री सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की वार्षिक व पूरक प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा का आयोजन कांके स्थित सीआइपी और रिनपास, केंद्र पर किया जाएगा। परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होंगी। घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 22 से 27 सितंबर तक एमडी साइकियाट्री, 29 सितंबर को एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी, 6-7 अक्तूबर को एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी, 8 अक्तूबर को डीपीएन, 9-10 अक्तूबर को एमफिल पीएसडब्ल्यू की क्लीनिकल, प्रायोगिक परीक्षा और वाइवा का आयोजन होगा। परीक्षाओं का संचालन सीआइपी कांके, रांची के निदेशक की देखरेख में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.