गिरडीह, फरवरी 3 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के ग्राम पंचायत सेरुआ में सोमवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुखिया गुरुसहाय रविदास ने गांव के ही सीआइएसएफ जवान पंकज यादव, बंटी यादव, पंकज यादव एवं बीएसएफ के रंजीत दास को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया। मुखिया गुरुसहाय रविदास ने कहा कि देश सेवा करने वाले जवान समाज की शान हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल, शिक्षा और सरकारी सेवाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है ताकि गांव के अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। मुखिया ने बताया कि ऐसे सम्मान समारोह ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का संबल प्रदान करते हैं। सम्मान पाकर सीआइएसएफ के जवान ने मुखि...