अमरोहा, फरवरी 2 -- हसनपुर, संवाददाता। संभल जा रही पशु सींग लदी तेज गति डीसीएम शनिवार रात थाना सैदनगली क्षेत्र के ढक्का मोड गांव में यात्री शेड में जा घुसी और पलट गई। गनीमत रही कि दौरान यात्री शेड में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। संभल की दिशा को जा रही सींग लदी डीसीएम अचानक अनियंत्रित हुई और संभल मार्ग किनारे ढक्का मोड़ तिराहे पर बने यात्री शेड को तोड़ते हुए पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में यात्री शेड में अक्सर यात्री बैठकर वाहनों का इंतजार करते हैं। हादसा दिन में होता तो भारी जन हानि हो सकती थी। गांव निवासी ...