अमरोहा, फरवरी 1 -- हसनपुर। संभल जा रही पशुओं के सींग से लदी तेज गति डीसीएम शनिवार रात करीब 11:00 बजे थाना सैद नगली क्षेत्र के ढक्का मोड गांव में बीट पुलिस बूथ को तोड़ती हुई यात्री शेड में जा घुसी और पलट गई। गनीमत रही कि दौरान बूथ व यात्री शेड में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि लोहे से बना पुलिस बूथ व यात्री शेड डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ है। बूथ व यात्री शेड संभल मार्ग किनारे ढक्का मोड के तिराहे पर बना हुआ है। गस्त के दौरान पुलिसकर्मी बूथ में बैठ जाते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में यात्री कला था। थाना अध्यक्ष विकास कुमार के मुताबि...