संभल, जनवरी 2 -- संभल की उपनगरी सरायतरीन एक बार फिर अपने अनोखे हैंडीक्राफ्ट को लेकर चर्चा में है। हड्डी, सींग और लकड़ी से बनने वाले बारीक व आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों के लिए दुनिया भर में पहचान बना चुके यहां के कारीगर अब फैशन इंडस्ट्री में नया प्रयोग कर रहे हैं। महिलाओं की फैंसी ड्रेस, वेस्टर्न गाउन और लॉन्ग लेदर कोट में इस्तेमाल होने वाले सींग के बक्कल इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सरायतरीन के कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे ये सींग के बक्कल न केवल देखने में खूबसूरत हैं। बल्कि महिलाओं की ड्रेस को एक रॉयल और एथनिक टच भी देते हैं। यही वजह है कि फैशन डिजाइनरों और बड़ी फर्मों की नजर अब संभल के इन कारीगरों पर टिक गई है। हाल ही में दिल्ली की एक प्रतिष्ठित फर्म ने महिलाओं की ड्रेस में इस्तेमाल होने वाले दो हजार सींग के बक्कल का ऑर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.