गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिहोडीह गिरिडीह पुराना पुल के पास से शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा पांच दिवसीय श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ सह हनुमंत, राधा कृष्ण एवं शिव दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकाली गई। आयोजन स्थल से लाल-पीले परिधान में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकली। जिसमें ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते पुरुष श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में पुरुष श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। इस दौरान देवी-देवताओं के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा सिहोडीह-सिरसिया से होते हुए बरगंडा, टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर से होते हुए वापस सिरसिया छठ घाट पहुंची। यहां पूरे विधि विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया और मंदिर परिसर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.