बेगुसराय, फरवरी 11 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत सिंमा गांव में 11 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सिंहमा ठाकुरवाड़ी परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा सिहमा उत्तरबादी टोल, दक्षिणवारी, नगर निगम वार्ड 18 सिंहमा दियारा सहित विभिन्न मोहल्लों एवं गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। उनके साथ सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। शोभायात्रा में ऊंट-घोड़ा, बैंड-बाजा और आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीकृष्ण और हरि नाम के जयघोष से वातावरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.