पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जवाहर यादव का पुत्र वियोग में निधन हो जाना अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है। वे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, एक सजग नागरिक और अपने बेटे के लिए न्याय की उम्मीद में जी रहे एक टूटे हुए पिता। विगत दिनों उनके पुत्र सूरज बिहारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी, और तभी से वे न्याय की गुहार लगा रहे थे। प्रदेश की निकम्मी, संवेदनहीन और लापरवाह कानून-व्यवस्था ने न सिर्फ एक बेटे की जान ली, बल्कि एक पिता की उम्मीद, हिम्मत और अंततः उसकी ज़िंदगी भी छीन ली। यह सिर्फ एक स्वाभाविक मृत्यु नहीं, बल्कि सिस्टम की बेरुख़ी से हुई एक और मौत है। क्या अब भी इस परिवार को न्याय मिल पाएगा या प्रशासन और व्यवस्था की नाकामी परिवार के और लोगों की जान लेगी? हम गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.