महाराजगंज, सितम्बर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव का आयोजन हिन्दू कल्याण मंच की ओर से किया जाएगा। आगामी 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को रावण दहन की तैयारी पूर्ण कर 13 अक्टूबर को रावण दहन एवं पूर्व की भांति भारत मिलाप श्री श्याम मंदिर में होगा। रामलीला महोत्सव को लेकर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि रामलीला महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मंच के सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह नगर के बाल कलाकारों (स्कूली बच्चों) को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रामलीला का मंचन कराया जाता है। ताकि बच्चों में सनातन संस्कृति का विस्तार हो सके। बैठक...