महाराजगंज, जनवरी 4 -- कोठीभार/सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत व नगर पालिका सिसवा को तहसील बनाने की मांग तेज होने लगी है। इस मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी 5 जनवरी को पूरे नगर क्षेत्र में व्यापारियों से बंदी का आह्वान किया है, जिसे सबसे पहले उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने समर्थन दिया। इसके बाद शनिवार को सिसवा स्वर्णकार संघ ने भी बैठक कर इस बंदी को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन दे दिया है। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि सिसवा को तहसील बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। कहा कि जनप्रतिनिधि नगर के व्यापारियों एवं आम जनमानस को केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे हैं, लेकिन अब व्यापारी चुप नहीं बैठने वाले। उन्होंने बताया कि आगामी 5 जनवरी को सिसवा नगर के सभी व्यापारी एकजुट होकर इस बंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.