सीवान, दिसम्बर 17 -- सिसवन। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान की खरीदारी अभी काफी धीमा है, लेकिन दो-तीन दिनों से धान की खरीदारी में तेजी आई है। प्रखंड क्षेत्र के 12 केन्द्रो पर धान की खरीदारी शुरू की गई है.। जिनमें से 11 पैक्स व एक व्यापार मंडल शामिल है। धान की खरीदारी शुरू होने में विलंब का मुख्य कारण धान का खेतों से देर से काटना व लक्ष्य का निर्धारण नहीं होना था। इस बार प्रखंड क्षेत्र में लगभग 90 लाट अर्थात 3800 क्विन्टल धान खरीदारी का लक्ष्य है। व्यपार मंडल में धान खरीद का लक्ष्य पूरा भी कर लिया गया है क्योंकि यहां पर बहुत ही काम लक्ष्य दिया गया है। 11 पैक्सों को 36 सौ एमटी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है। फिलहाल प्रखंड क्षेत्र में लगभग 9 एमटी धान की खरीदारी हो पाई है। बीसीओ अभय आनंद ने बताया कि भागर ग्यासपुर कचनार में अकाउंट क्रि...