सीवान, दिसम्बर 31 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मानरा गांव में मंगलवार दोपहर बाद गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी अनिल यादव का 5 वर्षीय पुत्र स्वीकृत यादव है। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों ने सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर से लगभग 100 मीटर पूर्व की ओर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी वहां चार-पांच लोग घोड़परास मारने के लिए आए। पास ही, सरसों के खेत और बगल में अरहर की खेत है। घोड़परास मारने के दौरान लोगों ने फायरिंग की और बच्चे को जाकर लग गई। हालांकि स्थानीय लोग घोडपरास मारने आये लोगों को माना किया की बच्चे खेल रहे हैं गोली मत चलाये, लेकिन वह लोग नहीं माने। गोली लगते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.