सीवान, जनवरी 13 -- सिसवन, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के मौके पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडेगी। सरयू नदी के अमूमन सभी घाट खतरनाक हैं। एक - दो घाटों को छोड़ दे तो कोई भी घाट स्नान करने लायक नहीं है। मकर संक्रांति पर गुरुवार 15 जनवरी पर स्नान होगा , मगर प्रशासन द्वारा अब तक घाटों पर समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को बालू रेत पर लंबी दूरी तय कर स्नान के लिए जाना होगा। ठंड के मौसम व पछिया हवा के कारण आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्नान के लिए सरयू नदी तट पर नदी में बैरेकेडिंग, गोताखोर नौका, लाइट व महिलाओं के कपड़ा बदलने का स्थान इत्यादि की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसलिए, असुरक्षित माहौल में ही स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सरयू नदी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.