सीवान, फरवरी 6 -- सिसवन। प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गय.। दिव्यांग शिविर में लगभग 130 लोगों का जांच किया गया। शिविर में आये मेडिकल टीम व बीडीओ राजेश कुमार मे तेज बहस भी हो गई। मेडिकल टीम को 11 बजे प्रखंड मुख्यालय पर आ जाना था, लेकिन टीम 12 तक नहीं आई। जब मेडिकल टीम आई तो बीडीओ ने उनसे सभी आए लोगों का जांच करने के बाद ही जाने के लिए बोले। जिस पर टीम के एक डॉक्टर और बीडीओ में तीखी कहा सुनी हो गई। बीडीओ ने कहा कि आप आए और चले जाएंगे लेकिन यहां के आम लोग जब वंचित होंगे तो मुझे उसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। अंत में डॉक्टरों ने देर शाम तक आए लोगों की जांच की व जरुरत मंदो का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...