सीवान, अप्रैल 3 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के कचनार गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास बने छठ घाट पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ेगी। यहां मांगी गई हर मन्नते लोगों की पूरी होती है। कचनार गांव के उत्तर पूर्व कोने पर स्थित सूर्य मंदिर के पास बने छठ घाट की अपनी गरिमा है। यहां 454 एक जैसी आकृति के सिरसोप्ता एक ही आकर के बने हैं। मंदिर व वहां बने सिरसोप्ता की साफ सफाई पूरी कर ली गई है। स्थानीय निवासी हरिशंकर भगत, मनोज भगत, राजेंद्र साह, कमलेश सिंह, मुन्ना उपाध्याय, कुंदन उपाध्याय, राजीव उपाध्याय सहित अन्य ने बताया कि व्रती यहां पर डूबते हुए व उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए आते हैं। छठ पूजा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटेगी। सूर्य मंदिर कचनार सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है। यह मंदिर धार्मिक गरिमा से परिपूर्ण है। इस मंदिर व छठ पूजा से व्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.