बगहा, दिसम्बर 20 -- लौरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के सिसवनिया पंचायत भवन में शनिवार को सुशासन सप्ताहझ्र'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिसवनिया, कटैया एवं गोनौली डुमरा पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिनाकिसी संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर राशन, बिजली, पारिवारिक लाभ, भ...