गुमला, फरवरी 21 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के लकेया गांव निवासी करमा उरांव के 25 वर्षीय पुत्र संदीप उरांव ने अपने घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार अपराहन करीब तीन बजे की है। सूचना पर एएसआई अरुण कुमार सिंह व संजय चौबे घटना स्थल पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा बना कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले गए। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार संदीप उरांव शराब के साथ ब्राउन शुगर का आदि था। शुक्रवार को वह दोपहर में स्कूटी मरम्मत कराने गया था। करीब ढाई बजे घर लौटकर खाना खाया और मेन गेट के ग्रिल को अंदर से बन्द कर सीढ़ी के लिए निकले छड़ में साड़ी बांध कर फंदे से झूल गया।घटना के समय घर मे कोई नही था,स्थानीय ग्रामीणों ने संदीप को फंदे से लटका देख परिजनों व स्थानीय मुखिया सुगि...