गुमला, दिसम्बर 9 -- सिसई, प्रतिनिधि। बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता ललित उरांव स्टेडियम, महुआडीपा में होगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय के प्रशासन और नवजीवन एथलेटिक्स पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।प्राचार्य प्रो.अमिताभ भारती ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि लंबे समय बाद महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद का आयोजन हो रहा है और इस बार एथलेटिक्स को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए स्टेडियम का चयन किया गया है। नेशनल खिलाड़ी व खेलो इंडिया गुमला के प्रशिक्षक महाबीर राम लोहरा ने कहा कि यह पहल छात्रों के खेल जीवन को निखारने में मददगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.