गुमला, जनवरी 31 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के छरदा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक आशीष साहू की बाइक दुर्घटना में बुधवार की शाम को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आशीष बुधवार को अपने बाइक से अकेले बरन्दा बाजार गया हुआ था। शाम को लौटने के क्रम में कोनमेरला मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर वह बाइक सहित एक खेत मे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानेदार सन्तोष कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.