गुमला, नवम्बर 27 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के डाडहा देवी मंडप के समीप एनएच-43 पर गुरुवार शाम लगभग छह बजे वाहन की चपेट में आने से डाडहा करंज टोली निवासी दुर्गा उरांव (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्गा उरांव सिसई बाजार से ऑटो से उतरा था और हाईवे को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.