गुमला, जून 30 -- सिसई, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सिसई प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर रविवार को रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विक्रम ताम्रकार ने की। मौके पर प्रखंड समिति में शामिल किए गए नए सदस्यों का श्रीराम पट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा और सामाजिक कर्तव्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मनीष बाबू ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। जिससे समाज में असंतुलन की स्थिति बन रही है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सनातन संस्कृति की रक्षा करना है। संगठनात्मक मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.