गुमला, मई 20 -- सिसई, प्रतिनिधि। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सिसई थाना क्षेत्र के सोगरा गांव में मंगलवार को अपराहन करीब तीन बजे आंधी-तूफान और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान हरकमैन झोरा (45 वर्ष) और उसकी पत्नी सुको देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में गांव के ही महावीर झोरा (65), बंधैन देवी (62) व संजीव झोरा (12) शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग द. कोयल नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। सभी लोग बचने के लिए पास के जंगल में एक इमली के पेड़ के नीचे छिप ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.