गुमला, नवम्बर 10 -- गुमला । फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सीएचसी सिसई क्षेत्र के पिलखी मोड़,बरगांव और पिलखी डांटटोली में शनिवार की रात रक्त पट संग्रह अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया शोभा देवी और पूर्व मुखिया कृष्ण उरांव ने संयुक्त रूप से रक्त पट देकर किया। मौके पर दो सौ से अधिक लोगो का रक्त पट संग्रह किया गया। इससे पूर्व पिरामल फाउंडेशन टीम गुमला द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्टर प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव उपाय और दवा सेवन के महत्व की जानकारी दी गई। मौके पर मीना कुमारी, अनीता कुमारी, नितिन कुमार, निर्मल कुजूर, रोशन लकड़ा व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...