गुमला, जनवरी 31 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के नगर बगाल टोली गांव निवासी चरकु दास के 21 वर्षीय पुत्र आशीष दास ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब स्थानीय लोग शौच के लिए भाजी टोंगरी की ओर गए और एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।परिजनों के अनुसार आशीष दास मजदूरी के लिए गुजरात जाया करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। गुरुवार शाम वह घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह शव मिलने की सूचना पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया।युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगो...