गुमला, दिसम्बर 15 -- सिसई। पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो गांव निवासी देसाई मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र मुनेश मुंडा ने रविवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुसो थाना प्रभारी मो.जहांगीर खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय युवक घर में अकेला था। परिजन जब घर लौटे तो उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले कई दिनों से इधर-उधर भटकता रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.