गुमला, दिसम्बर 5 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के नगर बगाल टोली में शुक्रवार को 16 वर्षीय युवक आशीष तत्वा की पेड़ से गिर कर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सुबह आशीष बकरियों के लिए चारा तोड़ने को पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने से आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे सिसई रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर सिसई पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...