गुमला, अगस्त 13 -- सिसई, प्रतिनिधि। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सिसई में रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा प्रखंड के प्रबुद्ध जनों और भाजपा मंडल सिसई द्वारा संयुक्त रूप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर सपूतों के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा जीता पतरा कुदरा से शुरू होकर पदयात्रा करते हुए थाना चौक स्थित अमर शहीद जवान स्व. लोहरा उरांव स्मारक स्थल पहुंची। जहां प्रतिभागियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, हिंदू जागरण मंच परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विद्यालय के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.