गुमला, जनवरी 31 -- सिसई प्रतिनिधि सिसई प्रखंड क्षेत्र में शासन-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर किसानों को भुगतना पड़ा है। जब अधिकांश किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचकर नुकसान उठा चुके,तब शुक्रवार को मुरगु और सिसई लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सीओ अशोक बड़ाइक व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। देर से केंद्र खुलने पर किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि धान क्रय केंद्र समय पर खोला जाता, तो उन्हें बिचौलियों के हाथों मजबूरी में फसल नहीं बेचनी पड़ती। अब केंद्र खुलने का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास अभी धान बचा है या फिर उन बिचौलियों को, जिन्होंने पहले ही किसानों से धान खरीदकर भंडारण कर लिया है।उद्घाटन के दौरान विधाय...