गुमला, फरवरी 16 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड में सोमवार अहले सुबह करीब 4.30 बजे एक हाईवा अनियंत्रित होकर महादेई देवी के घर में घुस गया। हादसे में घर को भारी नुकसान पहुंचा है। घर में किराये पर रह रहे सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा के शिक्षक नाथू भगत, उनकी पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बचे । जानकारी के मुताबिक हाईवा कुम्हार मोड़ की ओर से आ रही थी। छारदा रोड स्थित नव-निर्मित मंदिर के पास मोड़ पर पहले थाना द्वारा लगाए गए बोर्ड को टक्कर मारी, फिर लोहे के बिजली पोल को तोड़ते हुए सीधे घर में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।हादसे में घर में रखा चावल,धान, रसोई का सामान, गैस सिलेंडर, चूल्हा और चौकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रसोई घर और ढाबा भी टूट गया। शिक्षक नाथू भगत ने बताया कि रोज की तरह वे चौकी पर नहीं सो...