गुमला, फरवरी 3 -- गुमला । बालू के अवैध उत्खनन व भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिसई प्रखंड में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध बालू जब्त किया है। खनन विभाग की टीम ने जलका,जिंदा, डुको सिकवार और पंडरानी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जलका में करीब 46 हजार घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया। स्थानीय ग्रामीणों ने टीम को जानकारी दी कि उमेश मिश्रा, विजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील उरांव, अभिषेक उरांव और झटन महली द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन व भंडारण किया जा रहा था। वहीं पंडरानी गांव में भी छापेमारी कर लगभग 40 हजार घनफीट बालू जब्त किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि विक्रांत सिंह उर्फ बबलू द्वारा तस्करी के उद्देश्य से बालू का भंडारण किया गया था।खनन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.