गुमला, फरवरी 21 -- सिसई। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के गुमला दौरे के दौरान सिसई बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और गुलदस्ते से उनका स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिसई प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रखंड की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और कोई भी कार्यकर्ता बेझिझक उनसे मिल सकता है।मौके पर सिसई प्रमुख मीना टोप्पो, उप प्रमुख निलेश उरांव, आजाद अंसारी, जुगल उरांव, देवीचरण उरांव, साबिर अंसारी, जिनेश उरांव, राशिद करीम, मेला उरांव, साबिर खान, बिंदेश्वर उरांव, मोहम्मद अप्पू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भरनो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण मंत्री का किया स्वागत भरनो। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के गुमला जाने के क्रम में ब्लॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.