गुमला, जनवरी 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला-रांची एनएच-43 पर सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी लावागाई के समीप मंगलवार अपराह्न करीब 4 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार मंत्री नामक यात्री बस गुमला से रांची जा रही थी। इसी दौरान नागफेनी लावागाई के पास बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए तीन बार पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।घायलों में रांची रातू निवासी 50 वर्षीय नीली टोप्पो, 22 वर्षीय श्वेता टोप्पो, 29 वर्षीय रश्मि कुजूर, घाघरा निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी मिंज, 23 वर्षीय ज्ञानी टोप्पो, 35 वर्षीय सुनीता टोप्पो, डाड़टोली निवासी 5 वर्षीय ऋतिक लकड़ा, चौली निवासी 55 वर्षीय राजपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.