गुमला, अक्टूबर 13 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर कपिलनाथ निवासी दिनेश भारती और नागफेनी निवासी धनंजय सिंह उर्फ धनु शामिल हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। नगर कपिलनाथ निवासी दिनेश भारती सिसई थाना कांड संख्या 102/18 का आरोपी है। जो एक हत्या कांड में शामिल था। वह पहले जेल जा चुका था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को उसके घर आने की सूचना मिली।जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।इसी तरह नागफेनी निवासी धनंजय सिंह उर्फ धनु भी वारंटी था। पुलिस ने उसे भी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे अन्य वारंटियों की भी...