गुमला, अप्रैल 10 -- सिसई प्रतिनिधि सिसई वन क्षेत्र के अंतर्गत सोंगरा जंगल में सोमवार को लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में जंगल का लगभग दो किमी क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। पहाड़ी इलाका भी आग की चपेट में है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया,तो आसपास के कई गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं। जंगल में रहने वाले वन्य जीव,पक्षी और वृक्ष इस आग से प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का मानना है कि महुआ चुनने और शिकार की सुविधा के लिए अज्ञात लोगों द्वारा जंगल में जानबूझकर आग लगाई गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.