गुमला, जून 24 -- सिसई, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की पहल पर सोमवार को सिसई व भरनो प्रखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सिसई प्रखंड के अंजली स्वीट्स,होटल कृष्णा,शिव शक्ति स्वीट्स,न्यू भारत बेकरी,रानी किराना स्टोर,पूजा स्टोर,राहुल राम,राहुल कुमार सिंह,अनीता देवी व अमर होटल की जांच की गयी। एफएसएसएआई के मानकों की अनदेखी व साफ-सफाई में कोताही को लेकर अंजली स्वीट्स को दस हजार,होटल कृष्णा को तीन हजार,शिव शक्ति स्वीट्स को दो हजार व न्यू भारत बेकरी को दस हजार रूपया का जुर्माना लगाया गया। मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई में कोटपा एक्ट के तहत रानी किराना स्टोर,राहुल राम व अनीता देवी को पांच सौ रूपये का फाइन किया गया। खाद्य सुरक्षा के तहत अंजली स्वीट्स के रसगुल्ला,होटल कृष्णा के पनीर,शिव शक्ति स्वीट्स व अमर होटल के कलाकंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.