भभुआ, दिसम्बर 31 -- भभुआ। सिवों गांव में घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक महिला को कुछ लोगों ने लाठी- डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। मामले में सिवों गांव निवासी रामसूरत सिंह की बेटी इंदु देवी ने गांव के ही लोगों के खिलाफ भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने चार लोगों को नामज किया है। इस घटना में उके हाथ की हड्डी टूट गई है। थानाध्यक्ष भभुआ ने नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के 43 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल मिलेगी भभुआ। डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना की स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त 52 आवेदनों की जांच के बाद 43 को स्वीकृत किया गया। इन्हें बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल दी जाएगी। भभुआ में 10, चांद में तीन, दुर्गावती में 8, कुदरा में 9, मोहनियां म...