भभुआ, जनवरी 10 -- मृतक के पिता ने अपने ही गांव के पांच लोगों को किया नामजद, पुलिए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का किया मुआयना 26 दिसंबर को दरवाजे के पास तोड़फोड़ का दिया है आवेदन (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सिवों गांव के एक युवक की शुक्रवार की रात हत्या कर बदमाशों ने उसके शव को भभुआ-ददरा नहर पथ में फॉल में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को उसके शव को बरामद किया। मृतक 26 वर्षीय सुधाकर नारायण तिवारी सिवों निवासी सरोज कुमार तिवारी उर्फ नचकू तिवारी का बेटा था। इस मामले में मृतक के पिता ने अपने ही गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भभुआ थाने में दर्ज कराई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनोरंजन भारती और सदर थाना...